{"_id":"597f39ee4f1c1bb3738b4648","slug":"151501510126-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं: गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं: गुलाब देवी
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण राज्य मंत्री गुलाब देवी का कहना है कि पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को पेंशन जल्द ही मिलेगी। सत्यापन और आधार से लिंक का काम जल्द खत्म करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ हर वंचित तक पहुंचे, इसके लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है।
पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आईं समाज कल्याण मंत्री ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि सपा सरकार की तरह अपनों का भला करने की नीति हमारी सरकार की नहीं है। यही कारण है कि समाजवादी पेंशन को करोड़ों के घोटाले के बाद भी बंद नहीं किया गया अपितु इसे राज्य पेंशन के नाम से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कन्या भ्रूण हत्या की घटनाओं में चिकित्सकों की संलिप्तता निंदनीय है। ऐसे चिकित्सकों को बख्शा नहीं जाएगा। एंटी रोमियो स्कवैड के गठन के बाद भी महिलाओं के उत्पीड़न मामले में सुनवाई नहीं करने के सवाल पर उनका कहना था कि सपा मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रही है पुलिस। अब ऐसे अफसरों केखिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है।