{"_id":"596f97fe4f1c1b311e8b45e2","slug":"151500485630-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती पर फूटा आक्रोश, घेरा उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती पर फूटा आक्रोश, घेरा उपकेंद्र
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। बिजली की अंधाधुंध अघोषित कटौती से बुधवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित बेवर में लोगों ने बिजलीघर पहुंचकर घेराव किया। नारेबाजी कर रहे लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों पर मनमानी रवैया अख्तियार करने का आरोप भी लगाया।
पनकी पावर हाउस पर हुए फाल्ट का असर जिले में भी हुआ है। देहात तो दूर अब शहर में भी कटौती शुरू कर दी गई है। मंगलवार की रात शहर में बिजली की रात भर आवाजाही बनी रही। पूरी रात लोग गर्मी से परेशान रहे। बेवर बिजलीघर की समस्या से परेशान लोग बुधवार को सड़क पर उतर आए। अठारह घंटे की सप्लाई का दावा हवाई होने से उनमें आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर घेराव किया। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नगर के लोगों का कहना है कि विधायक से लेकर अधिकारियों तक से शिकायत कर चुके हैं। पर, रोस्टिंग के नाम पर घंटों कटौती की जा रही है। इससे गर्मी में बिलबिलाने के साथ ही लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे बिजली गई जो शाम 4.15 बजे आई। बुधवार को साढ़े आठ बजे गई बिजली सुबह दिन में 11 बजे आई। दो तीन घंटे के बाद फिर रोस्टिंग के नाम पर कटौती कर दी गई। इस मौके पर चेयरमैन सरितकांत भाटिया, बबलू चौहान, अंकुल गुप्ता, गांधी दुबे, सेठ यादव, सुमित दुबे, त्यागी सिंह, जीतू गुप्ता, गौरव भारद्वाज, अजय शर्मा, गोपाल माहेश्वरी मौजूद थे।