{"_id":"596cf05d4f1c1bf6208b4814","slug":"151500311645-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, नाती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, नाती घायल
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
बाइक से एटा जा रहे फिरोजाबाद के गांव चनारी निवासी रनवीर की रिजोर क्षेत्र में किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उनका नाती योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, एक अन्य हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जिला फिरोजाबाद थाना जसराना क्षेत्र के गांव चनारी निवासी रनवीर पुत्र भगवान सिंह अपने नाती योगेश के साथ बाइक से एटा दवा लेने जा रहे थे। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव फफोतू के पास कोई वाहन उनकी बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार रनवीर और उनका नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीर घायलों को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। उसी समय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
एक अन्य हादसे में रामसिंह पुत्र मनफूल निवासी लोहाखार थाना बागवाला गोला कुआं के समीप कार की टक्कर से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, 16 अप्रैल हो हादसे में घायल हुए जलेसर के मोहब्बतपुर निवासी बंटू पुत्र नेत्रपाल ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।