{"_id":"595d198f4f1c1b9d078b45f9","slug":"151499273615-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस शनिवार से वृंदावन में ‘नो एंट्री’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस शनिवार से वृंदावन में ‘नो एंट्री’
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नो एंट्री
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए वृंदावन की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। आठ जुलाई से तीन दिन तक धर्मनगरी में चौपहिया वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ रहेगी। मेले को देखते हुए वाहनों का रूट भी बदलने की कवायद शुरू की गई है।
गुरुपूर्णिमा से एक दिन पूर्व 8 जुलाई शनिवार से ही वृंदावन में बड़े और चार पहिया वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा। ये व्यवस्था गुरुपूर्णिमा मेले के बाद 10 जुलाई तक जारी रहेगी। वहीं मंदिरों की सुरक्षा को देखते हुए फोर्स की मांग भेजी गई है।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार पायल के अनुसार नेशनल हाइवे की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर मां वैष्णो देवी मंदिर के समीप और छोटे चार पहिया वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
मथुरा से आने वाले बड़े वाहनों को मथुरा के मसानी चौराहा और छोटे चार पहिया वाहनों को पागल बाबा के समीप दारुक पार्किंग पर पार्क कराया जाएगा। जबकि यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन पुल से पूर्व और छोटे वाहन पुल पार करने के बाद बनी पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे।
परिक्रमा में वाहन चलाया तो होगा चालान
वृंदावन। गुरुपूर्णिमा मेले पर वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग में वाहन चलाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। कोतवाली प्रभारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग को ‘नो ट्रैफिक जोन’ बनाया गया है। परिक्रमा मार्ग में तीन पहिया और चार पहिया वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। वाहन मिलने पर चालान और सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।