फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीवेज ट्रीटमेंट में कारगर नहीं रहे एसटीपी

सीवेज ट्रीटमेंट में कारगर नहीं रहे एसटीपी

Tue, 27 Jun 2017 05:39 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
सीवेज ट्रीटमेंट में कारगर नहीं रहे एसटीपी
आगरा। यमुना को प्रदूषण से बचाने के लिए यमुना एक्शन प्लान के तहत करीब 500 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं लेकिन यमुना का प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


शहर में संचालित सात सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में से पांच प्लांट सीवेज शोधन में कारगर नहीं हो पा रहे हैं। प्रदूषण विभाग की जांच में सीओडी और बीओडी की मात्रा मानकों से अधिक पाई गई है।

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जल निगम को भेजी गई रिपोर्ट में कहा कि शहर में संचालित सात सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में से पांच सीवेज प्लांटों को पूर्ण क्षमता से सीवेज प्राप्त हो रहा है। दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट देवरी रोड और बिचपुरी को पर्याप्त सीवेज न मिलने के कारण दोनों पूर्ण क्षमता से नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण विभाग ने फरवरी में जो नमूने लिए गए हैं, उनके विश्लेषण से पता चला है कि पीएचटीएसएस मानकों के अनुरूप है लेकिन नगला बूढ़ी, जगनपुर, पीलाखार एसटीपी पर सीओडी और बीओडी मानकों से अधिक पाई गई है। शहर में एक 55 एमएलडी का एक नया सीवर ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित है लेकिन जमीन उपलब्ध होने के बावजूद उसका निर्माण प्रारंभ नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed