{"_id":"593d83a54f1c1bd5438b45a2","slug":"151497203621-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच का झांसा देकर दुकान से लाखों के गहने उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच का झांसा देकर दुकान से लाखों के गहने उड़ाए
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सराफा की दुकान, जहां जांच के नाम पर गहने ले भागे ठग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के मोहल्ला खरुआ स्थित एक आभूषण की दुकान से जांच के नाम पर ठगों ने लाखों के आभूषण उड़ा दिए। वारदात के दौरान एक ठग ने खुद को थानेदार बताता रहा। व्यापारी की सूचना पर आई पुलिस ने मौआ-मुआयना कर ठगो की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला खरुआ निवासी विष्णु की मोहल्ले में ही विष्णु ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। रविवार की दोपहर को वह दुकान पर बैठे थे। पिता राजेश मैनपुरी गए थे। तभी दो लोग दुकान पर पहुंचे। एक व्यक्ति ने खुद को थानाध्यक्ष एसआर गौतम बताते हुए दुकान में चेकिंग शुरू कर दी।
पूछने पर सराफ को पुलिस का रौब दिखाकर खामोश कर दिया। कुछ देर बाद गहने आदि जांचने के बाद दोनों दुकान से चले गए। उनके जाने के बाद विष्णु ने शक होने पर दुकान के गहने चेक किए, तो करीब 1.50 लाख रुपये के आभूषण गायब थे। ठगे गए सराफा व्यापारी ने काफी देर तक वहां दोनों की तलाश की पर, कोई पता नहीं लगा। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने काफी देर तक ठगों की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर थाने में दे दी है।
विज्ञापन
विष्णु ज्वैलर्स के यहां हुई ठगी कोई पहली घटना नहीं है। करीब एक वर्ष पूर्व चार ठग दुकान से करीब दो लाख रुपये के आभूषण ऐसे ही ले भागे थे। वहीं तीन माह पूर्व भी एक दंपत्ति दुकान से पायल चुराकर ले भागे थे।