फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   काली नदी में दो बच्चे डूबे, तलाश जारी

काली नदी में दो बच्चे डूबे, तलाश जारी

Sun, 11 Jun 2017 11:42 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
काली नदी में दो बच्चे डूबे, तलाश जारी
नदी - फोटो : अमर उजाला
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र स्थित काली नदी में जसराजपुर निवासी दो बच्चे डूब गए। दोनों बच्चे शाम को जानवर चराने गए थे। जब नहीं लौटे तो परिवारीजनों ने तलाश की। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों को काली नदी में जाते देखा था लेकिन लौटते नहीं। इसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। गोताखोर भी बुलाए। लेकिन नदी में मगरमच्छों के चलते वे नदी में नहीं उतरे। देर रात खबर लिखे जाने तक मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणोें के अलावा फोर्स और गोताखोर मौजूद थे।
विज्ञापन


शनिवार की दोपहर को लगभग तीन बजे कसबा जसराजपुर निवासी अमन पुत्र हृदेश (10) और विकास पुत्र आजाद जानवर चराने गए थे। लोगों के अनुसार इसी दौरान दोनों बच्चे काली नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसके बाद किसी ने उस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन


देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं पहुंचे तो घरवालों को चिंता हुई। उन्होंने बच्चों को तलाशना शुरू किया। इसी दौरान लोगों ने बताया कि दोनों को काली नदी में नहाते देखा था। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला है। इस पर परिवारीजनों ने डायल 100 पर फोन किया। कई बार फोन मिलाने पर भी वहां काल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने थाने पर सूचना दी। थाने से मयफोर्स और गोताखोर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तब तक अंधेरा हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि काली नदी में जसराजपुर के पास मगरमच्छ हैं। इसके कारण गोताखोरों ने नदी में उतरकर बच्चों की तलाश करने से मना कर दिया। इस पर अधिकारियों ने नदी में जाल डलवाना शुरू किया। देर शाम आठ बजे तक मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, पुलिस और गोताखोर मौजूद थे। पांच घंटे बाद भी बच्चों का कोई पता नहीं चल सका था।

शाम को दो बच्चे खेलते समय काली नदी में डूब गए।

प्रत्यक्षदर्शी लोगों के मुताबिक गांव जसराजपुर निवासी बालक तभी तेज बहाव में दोनों बह गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने नदी में कूद कर ढूंढने का प्रयास किया मगर कोई पता नहीं लगा। सूचना मिलने के बाद ने बच्चों को खोजने के लिए गोताखोर बुलाए। समाचार लिखे जाने तक गोताखोर नहर में बच्चों की तलाश कर रहे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed