फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नक्शा नामंजूर, अधर में लटका स्टेडियम का निर्माण

नक्शा नामंजूर, अधर में लटका स्टेडियम का निर्माण

Thu, 08 Jun 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
नक्शा नामंजूर, अधर में लटका स्टेडियम का निर्माण
अधर में पड़ा स्टे‌ड‌ियम - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। तीर्थनगरी के ग्राम फरीदनगर में बनने वाला स्टेडियम का निर्माण नक्शा स्वीकृत नहीं होने से अधर में लटक गया है।

909.30 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले इस स्टेडियम के निर्माण की आधार शिला तत्कालीन खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री रामसकल गुर्जर ने 8 नवंबर 2016 को एक समारोह में रखी थी। चाहरदीवारी निर्माण व अन्य कार्यों के लिए शासन द्वारा 111 लाख रुपये अवमुक्त भी किए जा चुके हैं। पर, चाहरदीवारी बनने के बाद से काम ठप पडा है।

निर्माण कार्य रुक जाने से जगह जगह गड्डे एवं उनमें जलभराव के कारण स्टेडियम उबड़ खाबड़ नजर आने लगा है। अभी मैदान के समतलीकरण व झाड़ फूस हटाने का काम भी शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि इस स्टेडियम के निर्माण के लिए स्थानीय 21 किसानों की 3 करोड़ रुपये मूल्य की साढ़े बारह एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई। वहीं स्टेडियम के निर्माण में देरी से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहले जो नक्शा स्वीकृत हुआ था, उसे निरस्त कर दिया गया है। खेल प्रेमी भूपेश शर्मा, आलोक कोठेवार, अतुल भारद्वाज, रोहित यादव, सुमित दीक्षित ने स्टेडियम का निर्माण शीघ्र कराए जाने की मांग की है।


मामले में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अवर अभियंता नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि संशोधित नक्शा स्वीकृत होने के लिए लखनऊ भेज गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed