फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   महिला की गला घोंटकर की गई हत्या, बाद में तेजाब से जलाया

महिला की गला घोंटकर की गई हत्या, बाद में तेजाब से जलाया

Thu, 10 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
महिला की गला घोंटकर की गई हत्या, बाद में तेजाब से जलाया
एटा के ध्यानार्थ
विज्ञापन

महिला की गला घोंटकर की थी हत्या, हुई शिनाख्त
पहले गला दबाया फिर तेजाब डाला, महिला 10 दिन से थी गायब
पति ने बताया प्रेमी संग पहले जा चुकी है उसने ही की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी।
गांव रूपपुर भरतपुर में मंगलवार को मिले महिला के जले हुए शव की शिनाख्त ओमा देवी पत्नी श्याम सिंह कोरी निवासी गांव महुआखेड़ा जिला एटा के रूप में कीहो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की गला घोंटकर हत्या की गई। इसके बाद चेहरे और शरीर को तेजाब से जलाया गया है। महिला दस दिन से गायब थी।
मंगलवार शाम गांव रूपपुर भरतपुर स्थित खेत की नाली में एक महिला का शव पड़ा मिला था। 32 वर्षीय महिला का चेहरा तेजाब से बुरी तरह से झुलसा हुआ था। शव के पास मिली पासबुक, आधार कार्ड व एक फोटो के आधार पर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए थे। बुधवार सुबह समाचार पत्रों में अज्ञात शव की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त ओमा देवी पत्नी श्याम सिंह कोरी निवासी गांव महुआखेड़ा जनपद एटा के रूप में की। पति ने बताया कि 10 दिन पूर्व वह गांव कल्यानपुर निवासी प्रेमी मुनेश के साथ चली गई थी। पहले भी उसके साथ जा चुकी थी। महिला के छह बच्चे भी हैं। पति ने प्रेमी पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


परिवारीजनों की कहानी पर नहीं हो रहा भरोसा
मैनपुरी। शिनाख्त करने वाले पति व परिवारीजनों की कहानी पुलिस को समझ नहीं आ रही है। एटा से जिले की सीमा में जला हुआ शव मिलना, शव के पास पहले से ही पहचान के लिए आधार कार्ड, पासबुक चीजों का मिलना। अगले दिन समाचार पत्र की खबर पढ़कर पहुंचे परिवारीजनों का बुरी तरह से क्षत विक्षत शव को एक नजर देखते ही पहचान कर सीधे महिला के एक प्रेमी पर हत्या का आरोप लगा देना यह सब संदिग्ध लग रहा है। यदि महिला की हत्या ही करनी थी तो प्रेमी भगाकर क्यों ले जाता। पुलिस का कहना है वहीं पूर्व में महिला प्रेमी के साथ जा चुकी थी हो सकता है कि पति व परिवारीजनों ने ही महिला की हत्या कर शव को फेंक दिया हो। प्रेमी को फंसाने के लिए शव की शिनाख्त व प्रेमी को हत्या के मामले में फंसाना सब एक षडयंत्र हो। थानाध्यक्ष का कहना है कि परिवारीजनों ने शिनाख्त की है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed