{"_id":"67de331837835eafa90178cf","slug":"150-buses-will-run-for-kaila-devi-mela-fare-will-be-rs-260-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kaila Devi Mela 2025: कैला देवी मेले में चलेंगी 150 बसें, 260 रुपये होगा किराया; जनरथ के किराये में भी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaila Devi Mela 2025: कैला देवी मेले में चलेंगी 150 बसें, 260 रुपये होगा किराया; जनरथ के किराये में भी छूट
Sat, 22 Mar 2025 09:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Mar 2025 09:18 AM IST
सार
कैला देवी मेले के लिए यूपी और राजस्थान रोडवेज के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों राज्यों की बसों में यात्रियों से समान किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विस्तार
कैला देवी मेला 24 मार्च से 15 अप्रैल तक आयोजित होगा। मुख्य आयोजन 29 मार्च से 8 अप्रैल तक है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश की कुल 150 बसें आगरा से कैला देवी के मध्य संचालित होंगी। दोनों राज्यों का समान किराया 260 रुपये रहेगा।
राजस्थान परिवहन निगम और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों की संयुक्त बैठक शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में हुई। इसमें राजस्थान के मुख्य मेला अधिकारी क्षेत्रीय प्रबंधक जयपुर रवि कुमार मेहरा नौ अधिकारियों के साथ उपस्थित हुए। आगरा के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - Fake Marksheet: ऐसे विश्वविद्यालयों की भी फर्जी डिग्रियां...जहां प्रवेश मिलना मुश्किल, पूछताछ में बड़ा खुलासा

अधिकारियों ने मेले की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत तिवारी और राजस्थान की ओर से रवि कुमार मेहरा को मुख्य मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। आगरा कैला देवी के मध्य ऊंचा नगला एवं गंगापुर सिटी मोड़ पर चेक पोस्टें बनाई जाएंगी, जहां पर दोनों राज्यों की गाड़ियों को चेक किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा...फिर करंट लगाया, ऐसी यातनाएं दी गईं; कांप जाएगा कलेजा
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा...फिर करंट लगाया, ऐसी यातनाएं दी गईं; कांप जाएगा कलेजा
जनरथ बसों के किराये में छूट
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से संचालित वातानुकूलित जनरथ बसों के किराये में यात्रियों को छूट दी गई है। यह छूट 22 मार्च से 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। जिसके अनुसार सामान्य बसों में 1.45 पैसे और 1.60 पैसे को छूट मिलेगी। इसके अलावा हाई एंड बस वोल्वो में 2.30 पैसे और वातानुकूलित शयनयान बस में 2.10 पैसे की छूट मिलेगी।
ये भी पढ़ें - असलाह तस्कर गिरोह: आसिफ के दो लाइसेंसी शस्त्रों से खरीदे गए सैकड़ों कारतूस, पूछताछ में बड़ा खुलासा