{"_id":"671c74496df81bc8b80fef1e","slug":"15-year-old-vehicles-running-rampantly-in-agra-captured-on-cameras-rto-turns-a-blind-eye-2024-10-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: आगरा में धड़ल्ले से दौड़ रहे 15 साल पुराने वाहन, कैमरों की नजर में हो रहे कैद; आरटीओ ने आंखें की बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: आगरा में धड़ल्ले से दौड़ रहे 15 साल पुराने वाहन, कैमरों की नजर में हो रहे कैद; आरटीओ ने आंखें की बंद
Sat, 26 Oct 2024 10:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:17 AM IST
सार
आगरा की सड़कों पर 15 साल पुराने वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। अब इस कार्य में नगर निगम का सहयोग लेने की तैयारी है।
विज्ञापन
आगरा आरटीओ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूलन (एनजीटी) ने जिले में 15 साल पुराने डीजल और पेट्रोल के वाहनों का संचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन हजारों की संख्या में पुराने वाहनों को एनओसी लेकर दूसरे राज्य और जिलों में स्थानांतरित कराया जा रहा है। लेकिन इन वाहनों का प्रयोग आगरा क्षेत्र में किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के सीसीटीवी कैमरों में तो ये वाहन पकड़े जा रहें हैं, लेकिन आरटीओ की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
संभागीय परिवहन विभाग तीन लाख से अधिक पुराने वाहनों को अपने रिकार्ड से निरस्त कर चुका है। लेकिन ऐसे कई लोग है जिन्होंने आगरा से अपने वाहनों का स्थानांतरण दूसरे जिले या राज्य के लिए कराकर यहां से एनओसी प्राप्त कर लिया। एनओसी के बाद वाहनों का पंजीयन संबंधित जिले में नहीं कराया जा रहा।
ये भी पढ़ें - UP: पुलिस कमिश्नर भी रह गए सन्न, जब महिला ने खोला सिपाही की अश्लील हरकतों का चिट्ठा; दर्ज हुआ केस

Trending Videos
सीसीटीवी जांच में हुआ खुलासा
संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों को पुराने वाहनों के संचालन की जानकारी मिली। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से जांच कराई गई। सीसीटीवी से पुराने नंबर के कई वाहन नजर आए। वाहनों की सूची विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध हुई, फिर भी अधिकारियों ने काई कार्रवाई नहीं की। इसकी वजह आरटीओ से वाहनों का रिकार्ड समाप्त होना बताया गया। नियम से पुराना वाहन पकड़े जाने पर सीधे स्क्रैप सेंटर भेजा जाता है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई न के बराबर की गई।
ये भी पढ़ें - होटल मालिक के बेटे ने की हैवानियत: किशोरी को बंधक बनाया, लूटी आबरू...हालत बिगड़ी तो कर दिया ये कांड

नगर निगम से सहयोग लेने की तैयारी
दिल्ली में पुराने वाहनों को दिल्ली नगर निगम की टीम घरों से जब्त कर लेती है। यही फार्मूला आगरा में अपने का प्रयास किया जा रहा। आरटीओ अधिकारी नगर निगम से सहयोग पाने में जुटे है। आरटीओ (प्रवर्तन) एके सिंह ने बताया कि प्रवर्तन दल की टीम वाहन को सड़क से पकड़ सकती है, किसी के घर से नहीं। दिल्ली में इस कार्य की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई है। पुराने वाहनों को जब्त करने के लिए अलग से टीम का गठन किया जा सकता है।