{"_id":"6af8031d034002275d0aa962","slug":"15-year-old-vehicles-flout-ban-in-agra-s-ttz-over-37-000-vehicles-await-action-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटीजेड का हाल: फर्राटा भर रहे 15 साल पुराने खटारा वाहन, न प्रदूषण की परवाह, न नियमों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटीजेड का हाल: फर्राटा भर रहे 15 साल पुराने खटारा वाहन, न प्रदूषण की परवाह, न नियमों का डर
Sat, 14 Nov 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:13 PM IST
सार
ताज ट्रेपेजियम जोन में 15 साल पुराने वाहनों पर प्रतिबंध के बावजूद आगरा की सड़कों पर ऐसे वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। परिवहन विभाग ने छह सीरीज के 37,677 वाहनों को निलंबित किया है, लेकिन उन्हें सीज करने की प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
पुराने वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) में 15 वर्ष पुराने वाहनों के चलाने पर प्रतिबंध है। फिर भी जिले की सड़कों पर वाहनों को धड़ल्ले से दौड़ाया जा रहा है। परिवहन विभाग ने छह सीरीज के 37,677 वाहनों को निलंबित कर उनकी आरसी निरस्त करने की तैयारी तो शुरू कर दी है, लेकिन फर्राटा रहे इन वाहनों के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
जिले में अब तक 1,21,505 वाहनों का पंजीकरण निरस्त हो चुका है। 10,764 वाहनों को दूसरे जिलों में ले जाने के लिए एनओसी जारी की गई है। दूसरी ओर, दस महीने में महज 147 सरकारी स्क्रैप आवेदन दर्ज हुए हैं। इससे साफ है कि पुराने वाहनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया काफी धीमी है।
एआरटीओ प्रशासन विनय कुमार के अनुसार यूपी 80 बीडी सीरीज के वाहन हटाए जा चुके हैं। इसके बाद यूपी 80 बीई, यूपी 80 बीएफ, यूपी 80 बीएच, यूपी 80 बीजे सीरीज के 15 वर्ष पुराने वाहनों को निलंबित किया गया है। इनकी आरसी निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बताया कि सड़क पर मिलने पर वाहन बंद कराने के साथ सीज किए जाएंगे।
विज्ञापन
10,764 वाहनों को जारी हुई एनओसी
जिले में कुल 4,20,106 वाहनों का ब्योरा दर्ज है। इनमें 2,87,318 सक्रिय श्रेणी में हैं। अब तक 1,21,505 वाहनों का पंजीकरण निरस्त कर दिया गया है। इनमें 10,764 को एनओसी जारी की गई है। एआरटीओ के अनुसार समय सीमा पूरी होने पर वाहन मालिक दूसरे जिले में पंजीकरण कराने के लिए एनओसी ले सकते हैं। निर्धारित समय में एनओसी नहीं लेने पर पंजीकरण निरस्त किया जाता है।
स्क्रैप कराने में भी कम दिलचस्पी
वाहन स्क्रैपेज नीति के बावजूद पुराने वाहन कबाड़ कराने में लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। एक जनवरी से अक्तूबर तक पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए 147 लोगों ने आवेदन किए हैं। एआरटीओ ने बताया कि स्क्रैप कराने पर मिलने वाले सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट के आधार पर नई गाड़ी खरीदने पर नियमानुसार मोटर वाहन कर में छूट मिलती है। निजी वाहनों पर 15 प्रतिशत तक छूट का प्रावधान है। इसके बावजूद लोग नई गाड़ी खरीदने के बजाय पुरानी की मरम्मत कराकर चलाना पसंद कर रहे हैं।
आरटीओ प्रवर्तन अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि जब वाहन के 15 वर्ष पूरे हो जाते हैं। मोबाइल पर संदेश पहुंच जाता है। ऐसे वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए जाते हैं। अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को पकड़कर सीज किया जाता है।