{"_id":"66b11186d7638100e70c8aa5","slug":"15-thousand-students-of-the-district-could-not-fill-the-board-registration-form-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-121923-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जिले के 15 हजार छात्र-छात्राएं नहीं भर सके बोर्ड पंजीकरण फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जिले के 15 हजार छात्र-छात्राएं नहीं भर सके बोर्ड पंजीकरण फार्म
Mon, 05 Aug 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 Aug 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने 5 अगस्त तक यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि घोषित की थी। लेकिन अंतिम तिथि तक जिले के 15 हजार छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर सके। यदि बोर्ड द्वारा परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि नहीं बढ़ाई जाती है तो इन छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ सकता है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड आवेदन की अंतिम तिथि पांच अगस्त घोषित की थी। लेकिन पांच अगस्त के बाद जिले में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड आवेदन नहीं कर सके हैं। इनमें हाईस्कूल के करीब आठ हजार छात्र-छात्राएं हैं जबकि इंटरमीडिएट के करीब सात हजार छात्र-छात्राएं शामिल हैं। परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि निकलने के बाद भी आवेदन न होने से प्रधानाचार्य परेशान है। प्रधानाचार्य ने माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश से परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ाने की मांग की है।
अभी तक तो 5 अगस्त ही बोर्ड आवेदन की अंतिम तिथि थी। जानकारी बोर्ड को भेजी गई है। बोर्ड से जैसे आदेश मिलेंगे उनका पालन किया जाएगा।
सतीश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक