फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 Thousand House Png Supply Stop In Agra Due To Torrent Power Work

समस्या: आगरा में 15 हजार घरों में सात घंटे बंद रही पीएनजी की आपूर्ति

Sun, 31 Jan 2021 12:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 31 Jan 2021 12:18 PM IST
विज्ञापन
15 Thousand House Png Supply Stop In Agra Due To Torrent Power Work
पीएनजी लाइन पर कार्य करती टीम - फोटो : अमर उजाला
आगरा में खंदारी, लॉयर्स कॉलोनी, दयालबाग और न्यू आगरा क्षेत्र के करीब 15 हजार घरों में शनिवार को सुबह करीब सात घंटे पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की आपूर्ति बंद रही। खंदारी के मऊ रोड पर खोदाई के दौरान टोरंट पावर की टीम से पीएनजी का पाइपलाइन टूट गई। सात घंटे बाद दूसरी लाइन से पाइप जोड़कर आपूर्ति बहाल की गई। इसके बाद शनिवार शाम तक मरम्मत का काम चलता रहा। 
विज्ञापन


खंदारी के मऊ रोड पर खोदाई के दौरान शनिवार अलसुबह करीब तीन बजे पीएनजी पाइपलाइन कटी। ग्रीन गैस की ओर से रात सवा तीन बजे आपूर्ति बंद कर दी गई। टीम मौके पर मरम्मत के लिए पहुंची। पाइपलाइन की मरम्मत में समय लग रहा था, इस पर ग्रीन गैस की टीम ने दूसरी लाइन की तलाश की और कटी पाइप को जोड़ा। इस प्रक्रिया में समय लग गया। सुबह करीब दस बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। ग्रीन गैस के मीडिया समन्वयक विनय भारद्वाज के मुताबिक जो पाइप लाइन कटी थी, उससे विभिन्न क्षेत्रों के करीब 15 हजार घर जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन


महिला कुश्ती प्रतियोगिता: ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को हराने के बाद स्वर्ण पदक लेने 25 मिनट देर से पहुंची सोनम
विज्ञापन
विज्ञापन


टोरंट पावर की लापरवाही से पाइपलाइन कटी
टोरंट पावर की ओर से रात में काम किया जा रहा था। इसकी जानकारी ग्रीन गैस को नहीं दी गई थी। टोरंट की ओर से लापरवाही बरती गई। अलसुबह करीब तीन बजे पाइपलाइन कटी। सूचना मिलने के बाद करीब सवा तीन बजे वॉल्व बंद कर दिया गया। दूसरी पाइपलाइन की तलाश करके करीब 10 बजे उसे जोड़ा गया। इसके बाद पीएनजी की आपूर्ति बहाल की गई। मरम्मत का काम शाम तक चलता रहा। टोरंट पावर के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। - विनय भारद्वाज, मीडिया समन्वयक, ग्रीन गैस 
 

सुबह नाश्ता बनाने में हुई परेशानी
पीएनजी की आपूर्ति न होने से सुबह चाय तक नहीं बन पाई। करीब साढ़े दस बजे आपूर्ति शुरू हुई। पड़ोस से एलपीजी सिलिंडर लेकर नाश्ता बनाया। - सुनैना चौधरी, हीराबाग कॉलोनी

बच्चों के नाश्ते के लिए गैस ऑन किया तो पता लगा आपूर्ति नहीं हो रही थी। पड़ोसी से पूछा तो उनके यहां भी नहीं आ रही थी। पूछने पर पता चला कि पाइप लाइन कट गई है। - स्वेता सिंह, दयालबाग

सुबह दुकान पर पहुंचा तो पाइपलाइन से गैस नहीं नकल रही थी। दोपहर तक यही स्थिति बनी रही। बेड़ई बनाने के लिए भट्टी नहीं चल पाई। - तरुण बंसल, मिष्ठान विक्रेता, मऊ रोड, खंदारी 

लाइन की मरम्मत करा दी गई है
गैस लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। समन्वय से काम कर रहे हैं। गैस लाइन की मरम्मत करा दी गई है। - विनय झा, एजीएम पीआर, टोरंट पावर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed