फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 Pac Soldier Died Body Found In Agra

आगरा: सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, पीएसी मैदान में बने गड्ढे में मिला शव

Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 20 Dec 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
15 Pac Soldier Died Body Found In Agra
सिपाही योगेश शर्मा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 15वीं बटालियन पीएसी के सिपाही योगेश शर्मा (22) ने बुधवार रात को सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वो एरिया ड्यूटी पर तैनात था। बृहस्पतिवार सुबह तकरीबन 6:45 बजे सिपाही का शव पीएसी मैदान में बाधा दौड़ के लिए बने गड्ढे में पड़ा मिला। 
विज्ञापन


15वीं बटालियन पीएसी की एफ कंपनी में तैनात योगेश शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे। वो मूलरूप से गांव पाली, पोस्ट भरना कला, गोवर्धन, मथुरा के रहने वाले थे। ट्रेनिंग के बाद फरवरी में योगेश की तैनाती आगरा में हुई। 
विज्ञापन


उसकी बुधवार को पीएसी मैदान और क्वार्टर गार्द के बीच एरिया ड्यूटी लगी थी। साथ में सिपाही महेश कुमार तैनात था। रात तकरीबन एक बजे शिफ्ट खत्म होनी थी। सिपाही योगेश ने साथी जवान महेश कुमार से कहा कि वह लघुशंका के लिए जा रहा है। इसके बाद वह लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढे में पड़ा मिला शव

रात में महेश ने अपनी सरकारी रायफल कार्यालय में जमा कर दी। काफी देर बाद जब योगेश नहीं आया तो तलाश शुरू की गई। मगर, वो नहीं मिला। सुबह 6:45 बजे जवान पीएसी मैदान में दौड़ लगाने आए। उन्होंने बाधा दौड़ के लिए बनाए गए गड्ढे में योगेश को पड़ा हुआ था। 

उसने ठोढ़ी पर इंसास रायफल लगाकर खुद को गोली मारी थी। गोली सिर से पार निकल गई थी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। इस पर सिर्फ उसका और पिता का नाम लिखने के बाद नीचे की तरफ सुसाइड नोट लिखा था। 

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, पीएसी कमांडेंट प्रमोद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बुधवार को योगेश की 15 मिनट तक मां और भाई से फोन पर बात भी हुई थी। जानकारी पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए थे। 

'सिपाही की शादी की बातचीत चल रही थी'

एसपी सिटी बोत्रे रोहत प्रमोद ने बताया कि सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। परिजनों ने पूछताछ में बताया है कि सिपाही की शादी की बातचीत चल रही थी। परिजन रिश्ता तय करने वाले थे। सिपाही शादी नहीं करना चाहता था। आशंका है कि इससे तनाव में था। सुसाइड नोट मिला है। मगर, उसमें कोई कारण नहीं लिखा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed