फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 lakh rupees given by the cabinet minister for the arrangement of oxygen

ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए कैबिनेट मंत्री ने दिए 15 लाख रुपये

Thu, 06 May 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees given by the cabinet minister for the arrangement of oxygen
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यवस्था कराने के लिए कैबिनेट मंत्री ने 15 लाख रुपये की निधि दी है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर धनराशि अवमुक्त कराने के लिए पत्र भेजा है। इस धनराशि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव पर ऑक्सीजन संबंधी व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से उपचार के लिए ऑक्सीजन की विशेष आवश्यकता पड़ रही है। इसके चलते मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों को राहत दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री रामनरेश अगिनहोत्री ने 15 लाख रुपये की धनराशि अपनी निधि से दी है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया को पत्र भेजकर ये धनराशि मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इस धनराशि से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव पर ऑक्सीजन सिलिंडर, पाइपलाइन व अन्य उपकरणों की स्थापना कराने के आदेश दिए हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों को उपचार में मदद मिल सकेगी। आबकारी मंत्री ने पत्र की प्रतिलिपि स्वास्थ्य विभाग को भी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed