{"_id":"606f3beb8ebc3e8cf75e85f7","slug":"15-infected-with-project-director-s-steno-found-mainpuri-news-agr487851962","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना निदेशक के स्टेनो सहित 15 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना निदेशक के स्टेनो सहित 15 संक्रमित मिले
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बृहस्पतिवार को परियोजना निदेशक के स्टेनो सहित 15 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3922 पहुंच गई है। 77 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 3795 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि जिले में 15 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से 14 की जांच जनपद में ही कराई गई थी, जबकि एक किंग जॉर्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी लखनऊ में कराई गई थी। 10 संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। पांच को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में कार्यरत परियोजना निदेशक डीआरडीए का स्टेनो, शहर के मोहल्ला विवेक विहार में एक ही परिवार को चार लोग, जटपुरा में दो, बसुआहार, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेशन रोड, बमटापुर, कैथोली, महावीर मिल, शंकर मिल और आगरा रोड निवासी एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
नामांकन करने आया प्रत्याशी निकाला संक्रमित
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन करने आया नौगांव निवासी एक प्रत्याशी कोरोना संक्रमित निकला। कलक्ट्रेट में जब वह नामांकन करने पहुंचा तो उसकी एंटीजन कार्ड से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया। सीएमओ के निर्देश पर उसे होम आइसोलेट किया गया है।
गंभीर मरीज के साथ भेजें एक डॉक्टर
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बृहस्पतिवार को एकीकृत कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में पिछले एक सप्ताह में कोरोना के मरीज बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को 15 मरीज मिले हैं, ऐसे में सतर्कता बढ़ाई जाए। गंभीर मरीज को रेफर करते समय उसके साथ एक डॉक्टर को भेजा जाए।