Firozabad: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 15 श्रद्धालु घायल, ट्रक की टक्कर से हुआ हादसा
कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु मंगलवार रात को मथुरा के लिए रवाना हुए थे। सिरसागंज क्षेत्र में पहुंचने पर ट्रैक्टर को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात सिरसागंज थाना क्षेत्र में हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कन्नौज से मथुरा स्थित जय गुरुदेव के आश्रम जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए सैफई अस्पताल भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले श्रद्धालु मंगलवार रात को मथुरा के लिए रवाना हुए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 22 लोग सवार थे। सिरसागंज क्षेत्र में देर रात को ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे श्रद्धालु दब गए। हादसे की सूचना पर पुलिस और यूपीडा की टीम पहुंच गई। किसी तरह ट्रॉली हटाकर श्रद्धालुओं को निकाला और अस्पताल भिजवाया।
आधे घंटे तक बाधित रहा यातायात
हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को शुरू कराया। थानाध्यक्ष सिरसागंज उदय वीर सिंह मलिक का कहना है कि हादसा रात को हुआ था। घायलों को सैफई अस्पताल भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार सभी लोग गुरु पूर्णिमा पर मथुरा जा रहे थे।
हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में ट्रैक्टर चालक सोनू निवासी जसईपुरवा थाना कन्नौज, अतुल, रंगोली, कुश कुमार, सोनम, मोहर सिंह, कुलदीप, राम आसरे, हरिओम, विपिन कुमार, प्रदीप कुमार और सोनू घायल हुए हैं। घायलों का उपचार सैफई में चल रहा है, जबकि तीन लोगों को चोटिल हुए थे। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सभी लोग गांव जसई पुरवा (कन्नौज) के रहने वाले हैं।