फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15-Day-Old Unidentified Body Found Floating in Canal in Malawan

एटा न्यूज: बंबा में मिला युवक का शव, पहचान न हो सकी; शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Fri, 18 Sep 2026 12:11 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 18 Sep 2026 12:11 PM IST
सार

एटा के मलावन थाना क्षेत्र के नगला अगर गांव में शुक्रवार सुबह बंबा में एक अज्ञात युवक का शव बहता मिला। शव करीब 15 दिन पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
 

विज्ञापन
15-Day-Old Unidentified Body Found Floating in Canal in Malawan
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम नगला अगर में शुक्रवार की सुबह बंबा में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहता मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने जब बंबा में शव को बहते हुए देखा तो इसकी सूचना थाना मलावन पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बंबा से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन


 थाना प्रभारी क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की हालत खराब होने के कारण पहचान में दिक्कत आ रही है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों में भी इसकी सूचना भेजी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन

 
क्षेत्राधिकारी नितेश कुमार गर्ग ने बताया कि थाना मलावन के ग्राम नगला अगर के बंबा में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। शव लगभग 15 दिन पुराना होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए फिलहाल सभी थानों में सूचना भेज दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed