{"_id":"68a3fa5740798f43e706b69b","slug":"15-biswa-land-donated-for-school-was-sold-after-plotting-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्कूल के लिए दान में दी गई 15 बिस्वा भूमि...उसकी भी प्लॉटिंग कर बेच डाली, मजिस्ट्रेट जांच में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्कूल के लिए दान में दी गई 15 बिस्वा भूमि...उसकी भी प्लॉटिंग कर बेच डाली, मजिस्ट्रेट जांच में हुआ खुलासा
Tue, 19 Aug 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Aug 2025 09:45 AM IST
सार
आगरा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के लिए दान गई जमीन में प्लॉटिंग कर दी गई। इस जमीन को बेच दिया गया। मजिस्ट्रेट जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
प्लॉटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल के लिए दान की गई 15 बिस्वा भूमि प्रबंधक ने प्लॉटिंग कर बेच दी। मजिस्ट्रेट की संयुक्त जांच में खुलासा होने के बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को कार्रवाई के निर्देश दिए। डीआईओएस ने संपत्ति खुर्दबुर्द करने के आरोप में स्कूल की प्रबंध समिति भंग करने की सिफारिश संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजी है।
विज्ञापन
मामला फतेहाबाद स्थित इरादतनगर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज का है। लटीपुरा निवासी वासुदेव ने हाईकोर्ट में प्रत्यावेदन देकर प्रबंध समिति पर अनियमितताओं के आरोप लगाए। दान की गई भूमि को अवैध ढंग से बेचने, फर्जी नियुक्तियां करने और दान की भूमि पर कृषि से आय अर्जित करने के गंभीर आरोप थे। मामला राजस्व से जुड़ा होनेे के कारण हाईकोर्ट ने डीएम को निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम ने अपर नगर मजिस्ट्रेट तृतीय व जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त जांच कमेटी बनाई। कमेटी ने दोनों पक्षों के बयान व साक्ष्य लिए। जांच रिपोर्ट के अनुसार वासुदेव के नाना नेकराम ने तीन बार में कुल 16 बीघा, 9 बिस्वा, 1 विश्वांसी भूमि दान की थी, जिसमें प्रबंधक ने 15 बिस्वा भूमि प्लॉटिंग कर बेच दी।
डीआईओएस चंद्रशेखर का कहना है कि डीएम के आदेश पर प्रबंध समिति के विरुद्ध अपव्यय अधिनियम 1974 की धारा 16डी में कार्रवाई की गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट भेजी है। इसमें प्रबंध समिति को भंग करने और शासन स्तर से कार्रवाई की सिफारिश की गई है। डीएम ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर डीआईओएस को कार्रवाई के आदेश दिए थे।