{"_id":"5f32d5cc8ebc3e3cb03fce33","slug":"15-august-kasganj-news-agr454506456","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, सुबह 8 बजे होगा ध्वजारोहण
विज्ञापन
कासगंज। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुये इस वर्ष विशेष सावधानी बरतते हुए सरकार की गाइड लाइन का पालन करना होगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह 8 बजे, सरकारी तथा गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। झंडा अभिवादन व राष्ट्रीय गान का भावपूर्ण गायन होगा। जिला स्तर पर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद पुलिस व नगर सैनिक की टुकड़ियां सलामी देंगीं। एसडीएम, ईओ एवं बीडीओ अपने कार्यालय पर तथा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान ध्वजारोहण करेंगे। सीमित संख्या में ग्रामीण रहेंगे।
जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तहसील, नगर पालिका व ब्लाक स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं करें। न ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। किसी भी ब्लॉक/पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में किसी भी स्थिति में स्कूली छात्र-छात्राओं को एकत्रित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 14 व 15 अगस्त की रात्रि में सरकारी कार्यालय, भवनों व अन्य इमारतों तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक स्मारकों को रोशन किया जाएगा।