फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कसा जाएगा शिकंजा

बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कसा जाएगा शिकंजा

Tue, 11 Jul 2017 11:16 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बिना मान्यता चल रहे स्कूलों पर कसा जाएगा शिकंजा
school
मैनपुरी। जिले में अब बिना मान्यता के चल रहे स्कूल और कालेजों को अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा। इसके लिए शासन से निर्देश दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में दो सौ से अधिक हाईस्कूल और इंटर कालेज बिना मान्यता के चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल 475 इंटरमीडिएट और हाईस्कूल विद्यालय संचालित हैं। इनमें राजकीय विद्यालय 22, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल 53, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त 400 स्कूल हैं। इंटरमीडिएट विद्यालयों की संख्या 341 और हाईस्कूल विद्यालयों की संख्या 132 है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले में बिना मान्यता के चल रहे सैकड़ों स्कूलों की शिकायत कुछ लोगों ने शासन को भेजी थी।
विज्ञापन


इसी पर संज्ञान लेते हुए ऐसे स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में शासन ने डीआईओएस को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि जिले में बिना मान्यता लिए मानक विहीन भवनों में कई विद्यालय चल रहे हैं। यह अनियमितता के साथ ही शिक्षा व्यवस्था के साथ भी खिलवाड़ है। इनके खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी कहा गया है कि जिन कोचिंग सेंटरों ने छात्र संख्या के आधार पर पंजीकरण कराया है वह उतने ही छात्र पढ़ाएं। बिना पंजीकरण के कोचिंग संचालन की शिकायत मिलने अथवा निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


शासन से पत्र मिला है, बिना मान्यता के स्कूल चलाने वालों को निर्देश दिए हैं कि वह शीघ्र ऐसे विद्यालयों का संचालन कराना बंद करें। अन्यथा की स्थिति में अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
-जीएस राजपूत, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed