फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बिगड़ती कानून व्यवस्था के पीछे सपा का हाथ

बिगड़ती कानून व्यवस्था के पीछे सपा का हाथ

Tue, 06 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिगड़ती कानून व्यवस्था के पीछे सपा का हाथ
फिरोजाबाद। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के पीछे सपा का हाथ है। यह मैं नहीं कह रही अपितु स्वयं सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा है। विगत 14 वर्षों से ध्वस्त कानून व्यवस्था को सुधारने में वक्त लगेगा। पहले अपराध दर्ज नहीं होते थे लेकिन अब अपराध दर्ज होते हैं और खुलासे भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इटावा से मथुरा जाते समय दबरई स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन पीछे कुछ अन्य लोग हैं। दोनों राज्यों की सरकारें किसानों के हित में अनेक कार्य कर रहीं है। पहले हर दिन किसान आत्महत्या करता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। उम्मीद है कि शीघ्र सुधार नजर आएगा। कहा कि प्रदेश में हम लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ कर रहे हैं। अभी तक माफ नहीं होने के सवाल पर कहा कि सूची बनने में वक्त लगता है। राहुल गांधी के गीता के अध्ययन के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी खुद पढ़ेंगे तो भी वह गीता का सार नहीं समझ सकते। हकीकत में यदि गीता का सार समझना है तो किसी संत की शरण में जाना पड़ेगा। प्रदेश सरकार की विगत ढाई माह की उपलब्धि के सवाल पर कहा कि वीआईपी कल्चर खत्म हो गया। प्रदेश के हर जिले को 24 घंटे बिजली मिलेगी। अधिकारियों की तैनाती जाति, धर्म के आधार पर किए जाने के सवाल पर कहा कि यह दूसरी सरकारों में होता था। 55 अधिकारी एक ही जाति के तैनात किए जाते थे। भाजपा शासन में सभी वर्गों को शामिल किया गया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, शिकोहाबाद विधायक डा. मुकेश वर्मा, मानवेंद्र सिंह लोधी, कप्तान सिंह राजपूत, प्रेम सिंह वर्मा, चरन सिंह वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed