फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   148 found infected in different areas of the district

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 148 मिले संक्रमित

Sat, 08 May 2021 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
148 found infected in different areas of the district
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 148 कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8698 पहुंच गई है। शनिवा को आठ संक्रमितों को कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में कुरावली विकास खंड में 18, करहल में आठ, किशनी में पांच, बेवर और सुल्तानगंज में तीन-तीन, जागीर में दो और बरनाहल विकास खंड में एक कोरोना संक्रमित मिला। इसके अतिरिक्त मैनपुरी विकास खंड में सर्वाधिक 108 कोरोना संक्रमित मिले। आठ कोरोना संक्रमितों को गंभीर हालत में कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने संक्रमितों के संपर्क में आने वालों से जांच कराने की अपील की है। वहीं क्षेत्रीय चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराना सुनिश्चित करें। सीएमओ ने जनपद के लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 से बचाव के लिए गाइड लाइन का पालन करें। कोरोना कर्फ्यू के दौरान घरों से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 148 नए संक्रमित मिले हैं। आठ को गंभीर हालत में कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed