{"_id":"5cd1b73abdec2207626c39ad","slug":"141557247802-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप संचालक के बेटे का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंप संचालक के बेटे का अपहरण
विज्ञापन
पेट्रोल पंप संचालक के बेटे का अपहरण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कार सवार लोगों ने दिन दहाड़े पेट्रोल पंप संचालक के बेटे को अगवा कर लिया। कार में डालने के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस की सक्रियता देखते हुए आरोपी कार सवार लोग उसे कोतवाली नगर लेकर पहुंच गए। सीओ सिटी ने बताया कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली नगर क्षेत्र के अरुणा नगर निवासी प्रमोद उपाध्याय की कासगंज रोड पर दो पेट्रोप पंप है। मंगलवार को उनका बेटा अर्पित उपाध्याय कासगंज रोड स्थित एसआर पंप से कार में सवार होकर बदरिया स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहा था। उसी समय कार सवार और बाइक सवार लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और उसे कार में डालने का प्रयास करने लगे। इसे लेकर उसने भागकर खुद का बचाने का प्रयास किया। हालांकि एक मकान का दरवाजा बंद होने के कारण उसे कार सवार लोगों ने पकड़ लिया। कार सवार उसे घिलौआ और जेल रोड एवं भगीपुर में ले गए। वहीं अपहरण होने की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली देहात और नगर पुलिस कार सवार लोगों की मोबाइल लोकेशन को देखते हुए पीछा किया। पुलिस के पीछा करने को लेकर आरोपी खुद ही अपह्त को कोतवाली नगर लेकर पहुंच गए।
सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने बताया कि अपहरण का प्रयास करने वालों में अमर वर्मा निवासी भगीपुर एलएलबी का छात्र है। जिसकी कार पर आदेश निवासी आर्यनगर चालक है। सोमवार देर शाम को चालक आदेश कासगंज रोड पर कार में पेट्रोल डलवाने के लिए गया था। जहां पंप पर मौजूद कर्मचारी ने पेट्रोल की जगह कार में डीजल डाल दिया था। इससे उसकी कार खराब हो गई थी। उसी को लेकर वह पंप पर शिकायत करने के लिए गया था। सीओ सिटी गुरमीत सिंह ने बताया कि प्रथम जांच में मामला अपहरण के प्रयास का निकल रहा है। शेष मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।