फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ...तो मायावती के साथ मंच साझा नहीं करेंगे मुलायम

...तो मायावती के साथ मंच साझा नहीं करेंगे मुलायम

Sat, 13 Apr 2019 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
...तो मायावती के साथ मंच साझा नहीं करेंगे मुलायम
मैनपुरी। ये कहानी उनकी है, जिन्होंने हमेशा सबकी खुशियों की दुआ मांगी। लोकतंत्र के उत्सव में भी हर बार अपना फर्ज निभाया, लेकिन किसी को भी उनका दर्द समझ न आया। कुछ ऐसी ही जिंदगी है आगरा रोड स्थित मुर्गा गली में रहने वाले मंगलामुखियों की। दो कमरों के घर में नौ लोग रहते हैं। भले ही उनके रहने के लिए जगह कम हो, लेकिन उनके दिलों में लोगों के लिए भरपूर जगह है।
विज्ञापन


जब उनसे वोटर कार्ड के बारे में पूछा गया तो मंगलामुखी संध्या ने बताया कि उन सभी के पास मतदाता कार्ड हैं। इतना ही नहीं वे हर बार चुनाव में मतदान भी करते हैं। इस दौरान मंगलामुखी सोनम ने बताया कि मतदान तो हमारा फर्ज है। हम अपने फर्ज से पीछे नहीं हट सकते। सभी लोगों को मतदान जरूर करना चाहिए, फिर चाहे वह किन्नर हो या स्त्री-पुरुष हो।
विज्ञापन


योजनाओं के बारे में मंगलामुखियों ने बताया कि वैसे तो उन्हें किसी योजना की जरूरत नहीं है। लेकिन इस बात का दर्द भी है कि आज तक उन्हें किसी भी योजना में शामिल नहीं किया गया। न ही अब तक राशन कार्ड बन सका और न ही आवास मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलामुखी रोशनी ने संध्या ने बताया कि हमें चाहे कुछ भी न मिले पर हमारा परिवार तो जनता है, जनता को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। अगर लोग खुश हैं तो हम भी खुश रहेंगे। उनकी खुशियों में शामिल होकर ही हमारी जिंदगी कट जाएगी। उन्होंने इस बात के लिए आश्वस्त भी किया कि वे इस बार भी मतदान जरूर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed