{"_id":"5c51bfbdbdec22738b6ae029","slug":"141548861373-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दन्नाहार क्षेत्र में गांव बिघरई के पास बाइक की चपेट में आकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव कंजाहार निवासी राम बिलास सिंह (45) मंगलवार की शाम गांव बिघरई बाजार खरीददारी करने के लिए गए थे। करीब सात बजे जब वह साइकिल से लौट रहे थे, तभी मार्ग से गुजर रही बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई थी, वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी मिलने के बाद परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा।