{"_id":"5c2e40b4bdec2256d22f82fb","slug":"141546535092-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत करंट से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत करंट से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बे के मोहल्ला किदवई नगर में नहाते समय पानी की मोटर में करंट दौड़ने और करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
किदवई नगर निवासी विजय साहू (52) पुत्र श्यामलाल गुरुवार सुबह 10 बजे घर में नहा रहे थे। उन्होने पानी की मोटर का स्विच ऑन किया और पानी की टंकी खोलनी चाही। तभी मोटर में दौड़ा करंट टंकी तक पहुंच गया और करंट की चपेट में आकर वह अचेत होकर गिर पडे़। काफी देर तक उनके बाथरूम से बाहर नहीं आने पर उनकी पत्नी ने दरवाजा खटखटाया तो बाथरूम अंदर से बंद था।
चीखपुकार पर आसपास के लोगों ने एकत्रित होकर बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो विजय साहू बेहोश पड़े थे। आनन-फानन में परिजन विजय को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन विजय के शव को घर ले गए। बताया जा रहा है कि अधेड़ और उसकी पत्नी दो लोग ही घर पर रहते थे। उसका एक भी पुत्र नहीं है। पुत्री रेनू की पिछले साल शादी हो चुकी है। परिजनों ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।