फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चीनी मिल का चक्का फिर रुका, बॉयलर में आई खरीबी

चीनी मिल का चक्का फिर रुका, बॉयलर में आई खरीबी

Fri, 28 Dec 2018 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल का चक्का फिर रुका, बॉयलर में आई खरीबी

विज्ञापन
कासगंज। गन्ना उत्पादक किसानों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को सुबह के समय फिर चीनी मिल में तकनीकी खराबी आने से मिल का चक्का थम गया। मिल के तकनीकी अधिकारियों और कर्मियों ने खराबी दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, लेकिन अभी सफलता मिलने की अभी उम्मीद नजर नही आ रही । ऐसी स्थिति में देखते हुए चीनी मिल प्रशासन ने गन्ना किसानों को मोबाइल से संदेश भेजकर खराबी के संबंध में जानकारी दी है और गन्ना न लाने की अपील की है।

गन्ना किसान मिल में बार बार आ रही खराबी को लेकर परेशान हैं। उन्हें बार बार गन्ने की कटाई रोकनी पड़ रही है। जो किसान दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक गन्ना काटकर गेहूं की बुवाई कर देते थे वे किसान गन्ने की कटाई न हो पाने से परेशान हैं क्योंकि वे गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे। अब गेहूं की बुवाई का सीजन भी खत्म हो गया है ऐसे में किसानों को खाद्यान्न के लिए आगामी समय में परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन


इस समय चीनी मिल के गेट पर सैकड़ों वाहन गन्ना लदे हुए खड़े हैं। पूरे एक सप्ताह भी चीनी मिल का संचालन नहीं हो सका है, क्योंकि इससे पूर्व भी बॉयलर और टरबाइन में आई खराबी को काफी मशक्कत के बाद सही किया जा सका। अब फिर से वही स्थिति पैदा हो गई है। परेशानी को देखते हुए चीनी मिल प्रशासन ने दोपहर को ही गन्ना किसानों को मिल में आई खराबी का संदेश मोबाइल पर दे दिया। जिसमें गन्ना न लाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की बात-
- चीनी मिल का संचालन नहीं हो पा रहा चीनी मिल ने खराबी का संदेश मोबाइल पर दिया है। चीनी मिल कब सही होगी यह अभी साफ नहीं है। - हरिओम।

-चीनी मिल का संचालन न होने के कारण किसान समय से अपना गन्ना मिल में नहीं डाल पा रहे। जिससे दिक्कतें हो रहीं हैं। खेतों में गन्ने की कटाई न होने से गेहूं की बुवाई नहीं हो पा रही। - शंकर पाल।



- चीनी मिल के बॉयलर में सुबह के समय खराबी आ गई। जिसके कारण पेराई रुक गई है। किसानों की परेशानी स्वाभाविक है। समस्या का निदान करने की कोशिशें जारी हैं। चीनी मिल प्रशासन मिल सही करने में जुटा है। - ओमप्रकाश यादव, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed