फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   लाखों का बंगला 24 वर्ष से काट रहा 'वनवास'

लाखों का बंगला 24 वर्ष से काट रहा 'वनवास'

Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
लाखों का बंगला 24 वर्ष से काट रहा 'वनवास'
जलेसर। 24 वर्ष पहले जिस उम्मीद से जलेसर के पटना पक्षी विहार का टूरिस्ट बंगला बनाया गया था। उन उम्मीदों पर यहां के जिम्मेदार लोगों ने पानी फेर दिया। लाखों रुपये की लागत से तैयार हुआ टूरिस्ट बंगला 24 वर्षों से मेहमानों का इंतजार ही कर रहा है। कभी आलीशान रहा इसका भवन अब खंडहर हो चुका है। इसे देख ऐसा लगता है मानो यह पिछले 24 वर्षों से वनवास काट रहा हो।
विज्ञापन


बताते चलें कि वर्ष 1988 में पटना पक्षी विहार घूमने आने वाले पर्यटकों तथा विभागीय अधिकारियों के रुकने के लिए टूरिस्ट बंगले का निर्माण हुआ था। मगर निर्माण से लेकर आज तक टूरिस्ट बंगला में कोई यात्री नहीं ठहर पाया। जिम्मेदारों की ओर से टूरिस्ट बंगला की देखरेख में लापरवाही बरती गई। इसका नतीजा है कि बंगला के चारों ओर की चाहरदीवारी भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। ईंट भी आसपास के ग्रामीण उठाकर ले जाने लगे हैं। यह टूरिस्ट बंगला अब अराजक तत्वों का अड्डा बन चुका है।
विज्ञापन


पटना पक्षी विहार से जलेसर को विकास की उम्मीद
कस्बे के लोगों का मानना है कि जिम्मेदार पटना पक्षी विहार को लेकर गंभीर हो जाएं तो जलेसर का विकास खुद व खुद हो जाएगा। जब दूर दराज से पर्यटक पटना पक्षी विहार घूमने आएंगे तो जाहिर है कि जलेसर की घंटी घुंघरू उद्योग को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालजी टंडन ने रखी थी आधारशिला
पटना पक्षी विहार को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 1988 में भाजपा नेता तथा वर्तमान में बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, दलवीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित आधा दर्जन मंत्रियों ने टूरिस्ट बंगला की आधारशिला रखी थी। बताते चलें कि तत्कालीन ब्लॉक प्रमुख रूप किशोर गौतम और पटना ग्राम पंचायत के तत्कालीन प्रधान नाहर सिंह ने पटना पक्षी विहार को बढ़ावा देने के लिए पूरी कोशिश की। जिसके तहत उन्होंने तत्कालीन डीएम जैकब थॉमस के माध्यम से सरकार को प्रस्ताव भिजवाया। इसके बाद भारत सरकार पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक प्रधान टूरिस्ट बंगला निर्माण को हरी झंडी दी थी।

टूरिस्ट बंगला पर हुआ था सम्मेलन
क्षेत्र में टूरिस्टों को बढ़ावा देने के लिए एक सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था। उस दौरान देश भर से पांच सौ से अधिक होटलों के स्वामी सम्मेलन में मौजूद रहे थे। मगर स्थानीय प्रशासन की अनदेखी के चलते पटना पक्षी विहार और टूरिस्ट बंगला पर रौनक नहीं बिखेर सका।


जल्द दिखेगा बदलाव
जिलाधिकारी आई पी पांडेय ने बताया कि पिछले सप्ताह हम पटना पक्षी विहार का निरीक्षण करने गए थे। पटना पक्षी विहार को विकसित करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही पटना पक्षी विहार और टूरिस्ट बंगला नए अंदाज में देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed