फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यज्ञ में व्यवधान डालने वाले राक्षसों का संहार

यज्ञ में व्यवधान डालने वाले राक्षसों का संहार

Wed, 10 Oct 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
यज्ञ में व्यवधान डालने वाले राक्षसों का  संहार
मैनपुरी। आगरा रोड स्थित रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में बुधवार को ताड़का वध, अहिल्या उद्धार एवं पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के प्रारंभ में पदाधिकारियों ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी।
विज्ञापन


राक्षसों द्वारा हवन यज्ञ में आए दिन किए जाने वाले व्यवधान से परेशान महर्षि विश्वामित्र राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को मांग लाए। यज्ञ में व्यवधान डालने वाले राक्षसों ताड़का, सुबाहु को भगवान राम और लक्ष्मण ने मारकर साधु संतों के निर्भय होकर यज्ञ करने का रास्ता साफ कर दिया। राक्षस मारीच को एक वाण मारकर सैकड़ों कोस दूर ले जाकर गिराया। महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर भगवान राम ने अहिल्या का भी उद्धार किया। मिथिला राज्य में राजा जनक की पुत्री सीता स्वयंवर की जानकारी होने पर महर्षि विश्वामित्र के साथ राम और लक्ष्मण मिथिला पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान कमेटी अध्यक्ष महेशचंद्र अग्निहोत्री, वीर सिंह भदौरिया, अशोक गुप्ता पप्पू, अनिल अग्रवाल, रमेश चंद्र सर्राफ, सुरेशचंद्र बंसल बीनू, नरेंद्र सिंह राठौर, आदित्य जैन, प्रशांत मिश्रा, प्रतापभान सिंह चौहान, दिगंबर सिंह भदौरिया, ओमकार चौहान, मनोज चौहान, हाकिम राजपूत, गोपालकृष्ण अग्रवाल, अमरनाथ भारद्वाज, मनोज चतुर्वेदी, अभिषेक जैन, सर्वेश गुप्ता, राजेश गुप्ता, नवीन सर्राफ, संतोष भारद्वाज, दिनेश राठौर, दीपक गुप्ता, कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरावली। पुरानी गल्ला मंडी स्थित रामलीला मंच पर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में गणेश पूजन के साथ ही नारद मोह नाटिका का आयोजन हुआ। रामलीला का शुभारंभ रामलीला कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा धम्मा, अभिलाख सिंह राठौर द्वारा गणेश पूजन करके किया गया। श्रीओम शिव रामलीला मंडल अयोध्या के कलाकारों ने रामकथा के प्रथम प्रसंग नारद मोह का रोचक मंचन किया। इस अवसर पर रामलीला कंपनी के डायरेक्टर रामविलास, विजय वर्मा, ओमकार सविता, मनोज गुप्ता, भानुप्रताप वर्मा, पिंटू गुप्ता छमियां, संतोष सविता, राजकुमार कठेरिया, सत्यप्रकाश गुप्ता, संजू गुप्ता, विकास शर्मा, राजू पाटिल, विनोद शाक्य मौजूद रहे।


करहल। नगर की रामलीला में ताड़का वध लीला का मंचन किया गया। महर्षि विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण यज्ञ की रक्षा के लिए अयोध्या से लाते हैं। यहां राम और लक्ष्मण ने राक्षसों को मारकर यज्ञ की रक्षा की। विश्वामित्र ने यज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर भगवान राम को दिव्य अस्त्र प्रदान किए। दिव्य अस्त्र से ही श्रीराम ने ताड़का का वध किया। लीला मंच पर जैसे ही श्रीराम ने ताड़का का तीर मारकर वध किया, चारों तरफ उनके जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed