फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   बैंककर्मियों से मिलीभगत कर ग्राम पंचायत के खाते से प्रधान ने छह लाख निकाले

बैंककर्मियों से मिलीभगत कर ग्राम पंचायत के खाते से प्रधान ने छह लाख निकाले

Sat, 01 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बैंककर्मियों से मिलीभगत कर ग्राम पंचायत के खाते से प्रधान ने छह लाख  निकाले
मैनपुरी। बेवर की ग्रामसभा अठलकड़ा में वित्तीय अनियमितता की बात सामने आई है। प्रधान ने बैंककर्मियों की मिलीभगत से गांव में विकास के लिए दी जाने वाली धनराशि को अवैध तरीके से निकाल लिया। वहीं, गांव में अभी तक छह लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता पकड़ में आ चुकी है। डीएम ने प्रधान के खिलाफ 95जी के तहत चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


गांव अठलकड़ा में विकास के नाम पर धनराशि तो निकाली गई, लेकिन उसे विकास के स्थान पर निजी प्रयोग में लाया गया है। इतना ही नहीं प्रधान के द्वारा जो भी धनराशि निकाली गई है, उसका आहरण फर्जी तरीके से किया गया है। इस कारण वित्तीय अनियमितता पकड़ में आ गई। प्रधान ने बेवर की बैंक ऑफ इंडिया शाखा से प्रतिदिन चार बार कैश में रुपये निकाले।
विज्ञापन


यह धनराशि हर बार 20 हजार रुपये से ज्यादा नहीं निकाली गई। ऐसा इसलिए किया गया कि एक साथ ज्यादा रुपया निकालने जाने पर मामला जल्द पकड़ में आ सकता था। चौंकाने वाली बात यह है कि जिला पंचायतराज विभाग की ओर से चार साल पहले विकास की धनराशि को कैश में नहीं निकाले जाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी बैंक से छह लाख रुपये कैश में निकाले गए। इस कारण बैंककर्मियों की भी मिलीभगत की ज्यादा संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed