फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यमुना उफान पर, कई इलाके जलमग्न

यमुना उफान पर, कई इलाके जलमग्न

Mon, 30 Jul 2018 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
यमुना उफान पर, कई इलाके जलमग्न
उफान पर बह रही यमुना - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। ताजे वाला बांध से छोड़े गए पानी के बाद यमुना उफान पर है। यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। यमुना के बढ़ते जलस्तर के चलते वृंदावन के यमुना किनारे के घाट और कालोनियों में पानी घुस रहा है। इससे कई आश्रम और मकान पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन


पानी के लगातार बढ़ने के कारण लोगों को सुरक्षित स्थानों की तलाश में पलायन करना पड़ रहा है। कई मकानों का नगर के प्रमुख मार्गों से संपर्क मार्ग टूट गया है। लोग बाढ़ की आशंका के चलते भयभीत हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से यमुना के जलस्तर में भारी वृद्धि देखी जा रही है, लेकिन पिछले दो दिनों से यमुना का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ा है। यमुना किनारे की कालीदह घाट, पानीघाट, दुर्गापुरम, यमुना नगर कालोनी, मोहिनी नगर कालोनी के कुछ क्षेत्र यमुना के बढ़े जलस्तर की चपेट में आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे सैंकड़ों लोगों को पलायन को मजबूर होना पड़ रहा है। इधर, मथुरा मार्ग की ग्राम अक्रूर, अहिल्यागंज, लक्ष्मीनगर के कई अन्य इलाके भी बढ़े जलस्तर की चपेट में आ गए हैं।


बच्चों का खेल बन गई बाढ़
वृंदावन। यमुना में बढ़ा जलस्तर जहां स्थानीय लोगों के लिए भय का कारण बन गया है, वहीं कुछ बच्चों और युवाओं के लिए यह खेल बन गया है। एक वर्ष के बाद केशीघाट पर पहुंची यमुना को देख युवक बुर्जियों से छलांग लगाकर करतब कर रहे हैं। कई किशोर यमुना के तेज बहाव में भी तैरकर अपनी प्रतिभा दिखाते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed