फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारिश शुरू होते ही बढ़ी मरीजों की संख्या, सांस से पीड़ित दो की मौत

बारिश शुरू होते ही बढ़ी मरीजों की संख्या, सांस से पीड़ित दो की मौत

Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
बारिश शुरू होते ही बढ़ी मरीजों की संख्या, सांस से पीड़ित दो की  मौत
मैनपुरी। जनपद में बारिश शुरू होते ही संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिला अस्पताल में 1007 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं डायरिया, बुखार और सांस से पीड़ित 31 मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती दो सांस से पीड़ित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जनपद में पिछले कुछ दिनों से बारिश शुरू हुई है। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हुआ है। कई मोहल्लों में गंदा पानी भरा हुआ है। इसके चलते डायरिया बुखार के साथ ही सांस के मरीजों की संख्या भी बढ़ चली है। शनिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। बुखार, डायरिया तथा सांस की बीमारी से पीड़ित 31 मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं अस्पताल में भर्ती नगर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी सुरेंद्र नाथ मिश्रा के पुत्र मनोज कुमार मिश्रा (46) को सांस की दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं नगर के मोहल्ला भगेला निवासी कमलेश कुमार की पुत्री प्रियंका (12) को भी सांस की समस्या होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान प्रियंका की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed