{"_id":"5b1c0ce74f1c1bf66e8b736b","slug":"141528564967-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सीवीओ कार्यालय पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सीवीओ कार्यालय पर मारा छापा
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने सीवीओ कार्यालय पर मारा छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिलाधिकारी अमित किशोर ने शनिवार दोपहर वसूली की सूचना मिलने पर जीटी रोड स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय पर अचानक पहुंचकर छापा मारा। डीएम द्वारा अचानक कार्यालय पहुंच जाने पर कार्यालय में अफरातफरी मच गई, कई लोग इधर उधर भागते नजर आए। छापेमारी के दौरान कार्यालय में चार चिकित्सक, एक लेखाकार, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत महिला मौके पर मिली।
डीएम अमित किशोर को जानकारी दी गई कि चिकित्सकों को रिलीव करने की एवज में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय शनिवार को छुट्टी के दिन भी खुला है, साथ ही रिलीव करने की एबज में 20 हजार रुपये की बसूली की जा रही है। इसको लेकर कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। छापेमारी के दौरान मुख्य पशुचिकित्साधिकारी अनुपस्थित मिले। फोन करने पर पहुंचे सीवीओ को डीएम ने फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि छुट्टी के दिन कार्यालय क्यों खुला हुआ है, जिन चिकित्सकों के तबादले हो गए हैं, उनको तत्काल रिलीव किया जाए। रिलीव करने की एवज में किसी भी प्रकार की वसूली की शिकायत नहीं आनी चाहिए, अन्यथा की स्थिति में संबंधित को जेल भेजा जाएगा।