{"_id":"5b02d8e54f1c1bf36b8b4f05","slug":"141526913253-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकृष्ण राणा के घर पर आज चस्पा होगा कुर्की का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकृष्ण राणा के घर पर आज चस्पा होगा कुर्की का नोटिस
Updated Mon, 21 May 2018 08:30 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा के चंदनवन आवास पर पुलिस मंगलवार को मुनादी कराकर कुर्की नोटिस चस्पा करेगी। यह कुर्की नोटिस सेबी मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से जारी हुआ है। इसके बाद ही फरह पुलिस जयकृष्ण राणा के मकान की कुर्की भी करेगी।
प्लाट और फ्लैट के एवज में 500 करोड़ रुपये लेकर फरार कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा सेबी के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था। कोर्ट ने कई बार राणा को चेतावनी देते हुए हाजिर होने के लिए कहा, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ।
आखिर में बीते शनिवार को कोर्ट ने कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ कुर्की नोटिस और कुर्की के आदेश कर दिए। यह नोटिस और कुर्की आदेश पर त्वरित कार्रवाई करने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि 22 मई को फरह पुलिस की टीम चंदनवन पहुंचकर मुनादी करते हुए कुर्की नोटिस चस्पा करेगी। इसके बाद ही कुर्की भी की जाएगी।