{"_id":"5af33a8a4f1c1b56098b8fbd","slug":"141525889674-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भरकर लाए जा रहे गेहूं में 45 बोरों में भरी हुई थी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में भरकर लाए जा रहे गेहूं में 45 बोरों में भरी हुई थी मिट्टी
Updated Wed, 09 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गेहूं क्रय केंद्र से गेहूं के बोरे लेकर एफसीआई गोदाम पहुंचे ट्रक में मिट्टी भरे बोरे बरामद हुए हैं। बुधवार देर शाम एडीएम वित्त ने छापेमारी कर ट्रक को पकड़ा।
दरअसल, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा को सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम पर संदिग्ध ट्रक पहुंचा है। सूचना पर एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा और जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने एफसीआई गोदाम पहुंचकर जांच की।
जिसमें एक ट्रक में 45 बोरे मिट्टी से भरे हुए मिले। जबकि 300 अन्य बोरों में गेहूं भरा हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि ट्रक नूंहखास स्थित पीसीयू के सेंटर से गेहूं भंडारण के लिए एफसीआई गोदाम पर आया था।
विज्ञापन
वहीं ट्रक लेकर आया ड्राइवर और क्लीनर फरार है। देर रात तक मामले की जांच को अफसर एफसीआई गोदाम में जुटे रहे। एडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।