फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता : मुलायम

अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता : मुलायम

Tue, 10 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता :  मुलायम
आसपास के ध्यानार्थ
विज्ञापन

किशनी (मैनपुरी)। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा-बसपा गठबंधन को मजबूत बताया। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि दोनों पार्टियों के एक होने से अब दिल्ली पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को सही बताया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को चीन से सतर्क रहने की हिदायत भी दी।

पूर्व मुख्यमंत्री मंगलवार को चांदा गांव में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बाबूराम चांदा की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में उन्होंने बसपा के लोगों को धन्यवाद देते हुए इस पहल को जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत की सेना बहुत बहादुर है इससे किसी का कोई मुकाबला नहीं है। चीन से खतरा बना है, क्यों कि चीन सबसे बड़ा धोखेबाज है। देश के जितने बहादुर सैनिक हैं इतनी हिम्मत सरकार को भी दिखानी चाहिए। दुविधा वाला कभी प्रगति नहीं कर सकता। चीन कमजोर होने पर दोस्ती की बात करता है तथा मजबूत होने पर आंखें दिखाता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय दोनों साथ-साथ चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं समझदार हो रही हैं, वे समझ रही हैं कि किसे वोट देना है। व्यापारी किसान सगे भाई हैं एक हो जाएं तो काया पलट सकते हैं। कश्मीर मुद्दे पर कहा कि फारुख अब्दुल्ला के परिवार ने कश्मीर को बचाया है। कार्यक्रम का संचालन हरिपाल यादव व अध्यक्षता खुमान सिंह वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में लहराए सपा और बसपा के झंडे
मुलायम की जनसभा में सपा और बसपा गठबंधन की झलक साफ दिखाई दे रही थी। जनसभा स्थल पर सपा के साथ बसपा के नीले झंडे भी बड़ी संख्या में लगाए गए थे। जनसभा में दोनों दलों के समर्थक दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed