{"_id":"5abe77ee4f1c1bcd618b4865","slug":"141522431982-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के पीड़ितों को मीडियाकर्मी दिलाते हैं इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के पीड़ितों को मीडियाकर्मी दिलाते हैं इंसाफ
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मीडियाकर्मियों ने लेखनी से समाज के तमाम पीड़ितों को इंसाफ दिलाया है। पत्रकार समाज के पीड़ित की बात शासन, प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनें। बिना किसी के दबाव में आए सच प्रकाशित करने से लोगों का लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर भरोसा है।
यह बातें डीएम प्रदीप कुमार ने श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादम्बरी रंगमंच पर गुरुवार की रात हुए पत्रकार सम्मेलन में कहीं।
दिल्ली से आए पत्रकार नीरज पांडे ने कहा पत्रकारिता के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों की सोच बदली है। पत्रकारिता की गरिमा का ख्याल रखें। गलत खबर समाज पर बुरा प्रभाव डालती है। तथ्यहीन खबरों से भ्रांतियां पैदा होती हैं। स्थानीय पत्रकारों ने भी विचार रखे। एसपी राजेश एस, सीडीओ विजय कुमार गुप्ता, एडीएम बी राम, एसडीएम करहल महेश प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी श्याम लाल जायसवाल मौजूद रहे। संयोजक केके मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया।
अवधी शाम एक अप्रैल को होगी
मैनपुरी। श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादम्बरी रंगमंच पर एक अप्रैल को सुबह 11 बजे फल, शाक भाजी और पुष्प प्रदर्शनी, रात आठ बजे अवधी शाम-मालिनी अवस्थी के नाम कार्यक्रम होगा।