{"_id":"5abbd01e4f1c1be2298b4618","slug":"141522257950-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूफा सहित दो लोगों ने किया दुराचार, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूफा सहित दो लोगों ने किया दुराचार, मामला दर्ज
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Police Gangrape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
स्नातक की परीक्षा देने बुआ के घर गई छात्रा के साथ फूफा सहित दो लोगों ने दुराचार किया। इसकी रिपोर्ट पीड़िता ने थाना अलीगंज में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
थाना मलावन क्षेत्र निवासी एक छात्रा स्नातक की परीक्षा देने अपनी बुआ के घर गई थी। परीक्षा देने के बाद रात को वह बुआ के घर पर ही सो रही थी। आरोप है उसी समय उसे अकेला देख उसके फूफा पवन निवासी किसौली थाना अलीगंज और सौरभ ने उसके साथ दुराचार किया। इसकी जानकारी उसने सुबह होने पर परिजनों को दी। इसे लेकर घरवाले अलीगंज थाने पहुंचे और फूफा सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी अलीगंज ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दे कि दुष्कर्म करने की बात पर दोनो पक्षों के बीच मामले को दबाने के लिए कवायद की गई थी। छात्रा ने समझौता न मानते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसी क्रम में थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ राजवीर निवासी नगला जवाहरी सहित चार लोगों ने छेड़छाड़ के विरोध पर मारपीट कर धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।