फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   परीक्षा र्थयों और छात्रों पर रपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

छात्रों और कक्ष् निरीक्ष्कों पर रपोर्ट दर्ज कराने के आदेश

Fri, 16 Feb 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा र्थयों और छात्रों पर  रपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
board exam - फोटो : AMAR UJALA
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे में नकल करते हुए कैद हुए दो परीक्षार्थियों के खिलाफ डीआईओएस ने जांच के आदेश दिए हैं। वहीं नकल करते समय न टोकने के कारण कक्ष निरीक्षक पर एफआईआर दर्ज होगी। डीआईओएस रितु गोयल ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर गुरुवार को यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


नगला नथुआ स्थित रामबेटी इतवारी लाल इंटर कालेज में छह फरवरी को हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में दो छात्र कापी बदलकर कर नकल करते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। जिस समय परीक्षार्थी कापी बदल रहे थे, उस समय कक्ष निरीक्षक भी मौजूद थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज डीएम द्वारा गठित कमेटी ने देखी।
विज्ञापन


मामला डीएम नेहा शर्मा के संज्ञान में आया तो डीआईओएस को जांच सौंपी। नकलचियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए राजबहादुर इंटर कालेज सलेमपुर में पंजीकृत दो छात्रों एवं कक्ष निरीक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय मानसिंह में तैनात शिक्षक शरद यादव के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि अन्य सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा सख्ती के साथ बोर्ड परीक्षाएं कराई जा रही हैं, लेकिन कई कालेज ऐसे भी हैं, जहां विषय विशेषज्ञ की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगा दी गई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान ड्यूटी दे रहे विषय विशेषज्ञ की तरफ नहीं जा रहा। बोर्ड का नियम है कि विषय विशेषज्ञ अध्यापक उस दिन ड्यूटी नहीं दे सकता। जिस दिन उनके पढ़ाये जाने वाले प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। नियमों का सरकारी इंटर कालेज द्वारा अनदेखी कर विषय विशेषज्ञ अध्यापकों की कक्ष निरीक्षक बतौर ड्यूटी लगाई जा रही है।

हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में माधौगंज स्थित डीआर इंटर कॉलेज के परीक्षा केंद पर पकडे़ गए मुन्नाभाई के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। प्रबंधक द्वारा प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने पर प्रशासन ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। तीन कालेजों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी।

विगत दिनों हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में डीआर इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापक ने 12 मुन्नाभाई पकडे़ थे। जिसमें सुजावलपुर स्थिति संत माधवदास इंटर कॉलेज से नौ परीक्षार्थी, स्वामी शिवानंद इंटर कालेज सुजावलपुर शिकोहाबाद से दो एवं एसबीएस इंटर कालेज रुधऊ से एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। केंद्र व्यवस्थापक ने मुन्नाभाइयों के खिलाफ उसी दिन रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। लेकिन फर्जी परीक्षार्थी पंजीकृत करने पर तीनों कालेजों के प्रबंधकों को प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे।


प्रबंधकों ने मामले को रफादफा करने का प्रयास कर प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। डीआईओएस ने आदेश का उल्लंघन करने पर तीनों विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि प्रधानाचार्यों ने शासन के नकलविहीन परीक्षा कराने की मंशा के विरूद्ध काम किया है। ऐसे में प्रधानाचार्य एवं प्रबंधकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed