फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब बेसहारा पशुओं को भी मिलेगा आसरा

अब बेसहारा पशुओं को भी मिलेगा आसरा

Thu, 01 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
अब बेसहारा पशुओं को भी मिलेगा आसरा
एटा। जिले में बेसहारा घूम रहे पशुओं को अब आसरा मिलेगा। नगर पालिका और नगर पंचायतों में कांजी हाउस और गौशालाओं के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिले की अलीगंज नगर पालिका और जैथरा नगर पंचायत में कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत पशु शेल्टर होम बनाए जाने की स्वीकृति दी गई है। जिसमेें आवारा जानवर रह सकेंगे। इसके लिए प्रमुख सचिव ने बजट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

अब तक जिले के नगरीय क्षेत्रों में आवारा पशुओं के खुलेआम घूमने से हादसे और हमले बढ़ रहे थे। जिले में सबसे ज्यादा संख्या में आवारा गाय हैं। इनको एक आश्रय देने के लिए सरकार ने पहल की है। कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत जिले के जैथरा और अलीगंज में कान्हा पशु आश्रय स्थल बनाने की मंजूरी दी गई है। अलीगंज में 113.09 लाख रुपये से आश्रय स्थल का निर्माण किया जाएगा। जबकि जैथरा में 174.63 लाख रुपये का बजट दिया गया है। योजना के तहत पहले जैथरा के लिए 60 लाख और अलीगंज के लिए 56 लाख रुपये का बजट जारी किया जा चुका है। अब शासन से शेष बची धनराशि को स्वीकृत किया है। इसके बाद नगर क्षेत्र में आवारा घूमने वाले पशुओं की संख्या में खासी कमी आएगी। साथ ही पशुओं को एक आसरा मिल सकेगा। प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह के निर्देश मिलने के बाद नगरीय निकाय निदेशालय ने योजना को रफ्तार देने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

राजा का रामपुर को चाहिए वित्तीय स्वीकृति
योजना के तहत अभी जिले की नगर पंचायत को निर्माण की स्वीकृति नहीं मिली है। नगर पंचायत में योजना के लिए 128.98 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed