{"_id":"5a68ce5c4f1c1b80268b63c1","slug":"141516818012-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी को बचाने के लिए कर दी नाबालिग की गोद भराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी को बचाने के लिए कर दी नाबालिग की गोद भराई
Updated Wed, 24 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। सजा से बचने के लिए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के घरवालों ने नाबालिग पीड़िता की गोद भराई कर दी। बताया कि जब वह बालिग होगी तब विदाई करा ले जाएंगे। वहीं पुलिस की भी इस मामले में मूक सहमति है। चार दिनों से आरोपी थाने में बैठा हुआ है लेकिन अभी तक पुलिस ने जेल नहीं भेजा।
थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी के साथ लखनऊ इंजीनियरिंग कालेज से बीटेक कर रहे आरोपी ने शादी का झांसा देकर एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। शनिवार को आरोपी ने किशोरी से शादी के लिये मना किया और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद किशोरी ने थाने में अभियोग पंजीकृत कराया था।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म व अन्य धाराओं में मामला भी दर्ज कर लिया था। अगले दिन रविवार को आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था लेकिन बुधवार तक आरोपी पुलिस की हिरासत में बैठा हुआ है। अभी तक पुलिस ने उसे जेल नहीं भेजा, वहीं किशोरी के भी न्यायालय में बयान नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
इस बीच आरोपी के परिवारीजनों ने बचाने के लिए नया रास्ता खोज लिया। बुधवार को मोहल्ला स्थित एक पार्क में कई लोग जमा हुए। वहां आरोपी के पिता व मां ने उसकी गोद भराई की रस्म पूरी की। आरोपी के परिवारीजनों का कहना था कि किशोरी के बालिग होते ही वह बारात लेकर आएंगे।
बालिग होने के बाद ही विदाई कराई जाएगी। दोनों पक्षों का कहना था कि आरोपी के सामने गोद भराई की रस्म के लिए पुलिस से बात की थी लेकिन मना कर दिया गया।