फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पहले पुरानी सड़कों की होगी मरम्मत फर बनेंगी नई सड़कें

पहले पुरानी सड़कों की होगी मरम्मत फर बनेंगी नई सड़कें

Sat, 20 Jan 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
पहले पुरानी सड़कों की होगी मरम्मत  फर बनेंगी नई सड़कें
road shimla
कासगंज। जिला पंचायत की बैठक में विद्युत, पेयजल, सड़क निर्माण, वृक्षारोपण सहित अन्य बिंदुओं पर जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायकों एवं सदस्यों ने विचार विमर्श किया। बैठक में विकास के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय हुआ कि जिला पंचायत की पुरानी सड़कों का पहले मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन



जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष वसु यादव की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी गई और विधायकों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों से उक्त योजना में अपने-अपने क्षेत्र से विवाह हेतु पात्र जोड़ो के पंजीकरण करवाने का भी निवेदन किया।
विज्ञापन


विधायक पटियाली ममतेश शाक्य द्वारा विद्युत विभाग से ऐसे गांवों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जिन गांवों में खंभे लग कर लाइनें खिंच गई हैं लेकिन विद्युत आपूर्ति अभी तक चालू नहीं की गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अभियंता द्वारा बताया गया कि छह सड़के स्वीकृत हुई हैं, जिन पर काम चल रहा है। विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह ने निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण के कार्य के जांच के लिए नमूने जिला पंचायत सदस्य व विधायकों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए गए कि पूरे जनपद में कितनी पानी की टंकी हैं ,कितने ट्यूबवेल हैं, कितने खराब है और किस कारण से खराब हैं ।इसकी पूरी सूचना ऑन पेपर उपलब्ध कराएं। शासन द्वारा डार्क जोन को समाप्त कर दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी द्वारा बताया गया कि उनके विभाग में 3 नयी योजनाएं उत्तर प्रदेश दिवस पर लांच की जा रही हैं। डीसी मनरेगा द्वारा बताया गया कि नवीन कार्य योजना 25 जनवरी तक शासन को प्रेषित की जाएगी।


अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने कहा कि शासनादेश आया है कि जिला पंचायत की जितनी भी सड़कें हैं सर्वप्रथम उनकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा यदि धनराशि अवशेष बचती है तो नये मार्गो का निर्माण किया जाएगा। बैठक में विधायक सदर देवेंद्र राजपूत, अमांपुर देवेंद्र प्रताप, पटियाली ममतेश शाक्य, ब्लाक प्रमुख सोरों, कासगंज तथा जिला पंचायत सदस्य एवं एडीएम राकेश कुमार, डीडीओ एसएन श्रीवास्तव तथा समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed