{"_id":"6b0b19166a6541e4080db7e9","slug":"10-staff-members-found-absent-from-marhara-and-awagarh-chcs-etah-news-c-163-1-eta1004-160935-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मारहरा व अवागढ़ सीएचसी से 10 कर्मचारी मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मारहरा व अवागढ़ सीएचसी से 10 कर्मचारी मिले नदारद
विज्ञापन
एटा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए शनिवार को सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने मारहरा और अवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां कुल 10 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मारहरा सीएचसी में नर्सिंग स्टाफ ममता कुमारी, देव कुमारी, ज्योति यादव, कल्पना राजपूत, 25 नवंबर से नदारद लक्ष्मी और 2 से 14 तथा 27-28 नवंबर से गैरहाजिर सफाई कर्मचारी विशाल अनुपस्थित पाए गए।
वहीं, अवागढ़ सीएचसी में कौशल किशोर, शुक्रवार से अनुपस्थित दीपक चौहान और 25 नवंबर से गैरहाजिर लैब टेक्नीशियन लोकेश व दिनेश सिंह ड्यूटी पर नहीं मिले। सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों के गैरहाजिरी वाले दिनों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
मारहरा और अवागढ़ सीएचसी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सीएमओ