फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   रिटायर्ड फौजी ने परिजनों को बंधक बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

रिटायर्ड फौजी ने परिजनों को बंधक बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

Mon, 15 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी ने परिजनों को बंधक बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग
demo - फोटो : Amar Ujala
एटा। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे सेवानिवृत्त फौजी द्वारा रायफल से फायरिंग करने पर दहशत फैल गई। जब इसका विरोध परिजनों ने किया तो उन पर भी उसने रायफल तान दी। इससे डरकर उन लोगों ने अपने आपको कमरों में बंद कर लिया। इसके बाद फौजी ने बाहर से कुंडी लगा दी। लगभग छह लोग कमरों में कैद हैं। इनमें फौजी के पिता सहित मकान मालिक और उसकी बेटी भी है।
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी, क्षेत्राधिकारी सहित कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन न तो उसने मेनगेट खोला और न ही परिजनों को बाहर निकलने दिया। समाचार लिखे जाने तक फौजी ने परिजनों को बंधक बनाकर रखा था।
विज्ञापन


घटना सोमवार करीब दो बजे की है। मैनपुरी थाना औछा के गांव देवपुरा निवासी अवधेश सेना से रिटायर्ड है। वर्तमान में वह दिल्ली स्थित एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। जबकि आगरा रोड के यादव नगर स्थित एक किराए के मकान में प्रथम तल पर उसका परिवार रहता है। सोमवार सुबह रिटायर्ड फौजी दिल्ली से लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर को सोने के बाद जागा और सीधे रायफल हाथ में उठा ली। इसके बाद फायरिंग करने लगा। जब घर के लोगों ने इसका विरोध किया तो फौजी उन पर भी रायफल तान दी। डर के मारे परिजनों ने अपने को कमरों में बंद कर लिया। इसके बाद फौजी ने बाहर से कुंडी लगाकर उन सबको कैद कर लिया। तब से लेकर फौजी एक, दो और तीन कहकर करीब आठ से दस राउंड फायरिंग कर चुका है।


घटना से पुलिस को अवगत कराने के बाद क्षेत्राधिकारी सदर के साथ ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फौजी को समझाते हुए बाहर निकलने के लिए कहा। हालांकि लाख समझाने के बाद भी पुलिस की फौजी ने कोई बात नहीं सुनी और गेट नहीं खोला। इस तरह से देर शाम तक कोतवाली नगर पुलिस फौजी के घर के आसपास तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed