फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सता में आए तो फिर संचालित करेंगे सरकारी कोल्ड स्टोर

सता में आए तो फिर संचालित करेंगे सरकारी कोल्ड स्टोर

Thu, 11 Jan 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
सता में आए तो फिर संचालित करेंगे सरकारी कोल्ड स्टोर
सत्ता में आए तो फिर संचालित करेंगे सरकारी कोल्ड स्टोर - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

सत्ता में आए तो फिर से किसानों के लिए सरकारी कोल्ड स्टोर संचालित कराए जाएंगे। यह बात कांग्रेस पार्टी के विधान मंडल नेता अजय कुमार लल्लन ने मंडी पहुंच कर किसानों से कही।
गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के विधान मंडल नेता अजय कुमार लल्लन स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मंडी समिति पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए आलू के समर्थन मूल्य पर मंथन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि आलू का सही मूल्य निर्धारित न होने के चलते किसान उसे सड़कों पर फेंक रहे है। जबकि प्रदेश सरकार ने मूल्य निर्धारित किया था लेकिन उनसे आलू खरीदा नहीं। किसान ओमकार निवासी किशनपुर ने पिछले समय से बंद सरकारी कोल्ड स्टोर को चलाए जाने की मांग उठाई। इस पर विधान मंडल के नेता ने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार सत्ता में आती है तो बंद पडे़ सरकारी कोल्ड स्टोरों को फिर से चालू कराया जाएगा। उन्होंने कहा है कि वह विधान सभा में किसान के आलू का मूल्य करीब एक हजार प्रति कुंतल के हिसाब से खरीद होने का प्रस्ताव रखेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चोब सिंह धनगर, एडवोकेट इरफान, सब्जी मंडी अध्यक्ष असरफ, दिनेश यादव, अनिल सोलंकी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


कांग्रेस विधान मंडल नेता का किया गया स्वागत
जैथरा।
कस्बा में बुधवार देर शाम कांग्रेस विधायक एवं विधान मंडल नेता अजय कुमार का संतोष कश्यप के आवास पर शॉल उड़ाकर व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मुनीश अहमद, पुनीत कश्यप, रनवीर गुप्ता, श्याम वर्मा, सिकंदर कश्यप रहे। वहीं सकीट के आदर्श इंटर कालेज उम्मेदपुर में गुरुवार को आयोजित किसान पंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की नीतियों से बेहाल हो रहे किसानों को आलू की बदहाली से परेशान हैं। युवा नेता एवं पंचायत संयोजक आदर्श मिश्र डैनी, चंद्रप्रभा यादव, दिनेश यादव, औसान सिंह, राजेंद्र भदौरिया, महेंद्र सिंह राजपूत, वीरेश यादव, संतोष गुप्ता, कुलदीप चौहान, अभिषेक मिश्रा, सनी चौहान आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed