{"_id":"5a33d7304f1c1bca678c1ab5","slug":"141513346864-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन को जाम से मुक्ति दिलाने का बना प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन को जाम से मुक्ति दिलाने का बना प्लान
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। तीर्थ नगरी वृंदावन की सड़कों पर वाहनों से लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने जा रहा है। 16 दिसंबर से हर शनिवार, रविवार और त्योहारों पर वाहनों का वृंदावन में प्रवेश बंद रहेगा। वहीं नववर्ष पर वृंदावन में जुटने वाली अपार भीड़ के मद्देनजर 25 दिसंबर से तीन जनवरी 2018 तक वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। सभी वाहनों को वृंदावन के बाहर बनी पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने बैठक कर योजना को अंतिम रूप दिया।
शुक्रवार को एसपी ट्रैफिक डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ सदर विजय शंकर मिश्रा, एएसआई महावीर सिंह और रमणरेती चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने बैठक कर वृंदावन में जाम के कारणों पर मंथन किया। मंथन के बाद निर्णय लिया कि 16 दिसंबर से नई ट्र्रैफिक व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। 16, 17 के साथ 18 दिसंबर को सोमवती अमावस्या को वृंदावन में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। नई व्यवस्था में राष्ट्रीय राजमार्ग दो छटीकरा से वृंदावन की ओर आने वाले वाहनों को रुक्मिणी विहार मल्टी स्टोरी पार्किंग, मथुरा से आने वाले वाहनों को सौ सैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के सामने पार्किंग में, यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन दारुक पार्किंग स्थल और जयपुर मंदिर के सामने सरकारी पार्किंग पर वाहनों को रोकने की व्यवस्था की गई है।
-
10 दिन तक वृंदावन में वाहनों का प्रवेश बंद
25 दिसंबर को क्रिसमस डे से होने वाली बड़े दिन की छुट्टियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तीन जनवरी तक 10 दिन वृंदावन में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने पर विचार किया है। ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को देखते हुए 23 प्वाइंट बनाए गए हैं। इन पर पुलिसबल तैनात किया जाएगा।