{"_id":"5a1d9db94f1c1ba12d8b5441","slug":"141511890361-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का निम्नस्तर मिलने पर दो स्कूलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का निम्नस्तर मिलने पर दो स्कूलों को नोटिस
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बीएसए विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को घिरोर विकास खंड के चार स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो स्कूलों में बेहतर व्यवस्थाएं मिलीं तो प्रशस्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए, वहीं दूसरी तरफ दो स्कूलों में शिक्षा का माहौल सही नहीं मिलने पर शिक्षकों को नोटिस जारी कर सुधार के निर्देश दिए हैं।
बीएसए मंगलवार को घिरोर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम का निरीक्षण करने पहुंचे यहां निरीक्षण के दौरान सारा स्टाफ मौजूद मिला। पंजीकृत 151 में से 115 छात्र मौजूद मिले। बीएसए ने शिक्षकों से कई सवाल किए, जिनका बच्चों ने सही जवाब दिया।
बीएसए ने विद्यालय के स्टाफ को प्रशस्तिपत्र जारी करने के निर्देश दिए। उच्च प्राथमिक विद्यालय नाहिली में बीएसए को निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्थ बेहतर मिली। यहां छात्र-छात्राओं ने गणित व अंग्रेजी में सही जानकारी प्रदान की। बीएसए ने इस स्कूल के शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय में शिक्षा का माहौल सही नहीं मिला। यहां बच्चे हिंदी और अंग्रेजी की उचित जानकारी नहीं दे सके। बीएसए ने निर्देश दिए कि ठीक एक महीने बाद दिसंबर के अंतिम सप्ताह में वे फिर से निरीक्षण करेंगे। यदि स्थिति सही नहीं पाई गई तो शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने स्टाफ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय घिरोर, विकास खंड घिरोर के निरीक्षण के दौरान बीएसए को पंजीकृत 143 के सापेक्ष मात्र 56 बच्चे उपस्थित मिले।
विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था भी संतोष जनक नहीं मिली। इस पर बीएसए ने निर्देश दिए कि खंड शिक्षाधिकारी घिरोर दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पुन: जांच कर उन्हें रिपोर्ट देंगे। यदि शिक्षा के स्तर में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा है।