फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निकाय चुनाव में छह स्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस् था

निकाय चुनाव में छह स्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस् था

Mon, 27 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव में छह स्तरीय होगी सुरक्षा व्यवस्
था
फिरोजाबाद। नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर छह लेयर की सुरक्षा व्यवस्था होगी। आयोग की ओर से भेजे गए प्रेक्षक डा.रजनीश गुप्ता ने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारी है। यदि कहीं गड़बड़ी हुई तो संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर पुलिस अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव के लिए आयोग से भेजे गए प्रेक्षक डा. रजनीश गुप्ता के तेवर काफी सख्त दिखे। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का सभी काम समय से होना चाहिए। पोलिंग टीमों को समय से रवाना किया जाए। इसमें कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि पोलिंग टीमों की रवानगी के दौरान सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी को निभाएं। सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट गाड़ियों में ईवीएम की मशीनों को साथ लेकर चलें।
विज्ञापन


ताकि कहीं कोई गड़बड़ी होने पर उसका प्रयोग किया जा सकें। मतदान की प्रक्रिया समय से प्रारंभ होनी चाहिए। मतदान से पहले मॉकपोल कराना ही होगा। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि रिजर्ब फोर्स को गाड़ियों में साथ लेकर चलें ताकि कहीं जरूरत पड़ने पर उसे तुरंत ही तैनाती की जा सके। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी डा.मनोज कुमार ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर छह लेयर की सुरक्षा का ही इंतजाम किया है। बूथ पर तैनात फोर्स,सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा क्यूआरटी की टीम,थाना मोबाइल,जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही सुपर जोनल मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स रहेगा। गड़बड़ी करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारा लक्ष्य शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed